घाणेराव | जलग्रहण विकास व भू-संरक्षण जयपुर द्वारा आयोजित समारोह में जल स्वावलंबन अभियान में जनसहयोग कर कार्य करवाने पर आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव को शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि गिरते जल स्तर को रोकने को लेकर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का शुभारंभ किया था। जिसमें पाली जिले की देसूरी पंचायत समिति क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए देसूरी एसडीएम ने आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव ने भागीदारी निभाने के साथ इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के प्रेरित किया था। जिसके बाद ट्रस्ट प्रबंधक आशा महेश हिंगड़ ने देसूरी,दूदापुरा सहित अन्य गांवों के तालाबों व एनीकटों की मरम्मत करने के लिए गोद लेकर लाखों की लागत से खुदाई व जीर्णोद्धार करवाया था।
जिसके बाद ट्रस्ट को जिला स्तर और उपखंड स्तर पर भी सम्मानित किया गया था।