पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारवाड़ जंक्शन में मौसमी बीमारियाें के 260 मरीज पहुंचे आउटडोर में, डॉक्टर सिर्फ एक

मारवाड़ जंक्शन में मौसमी बीमारियाें के 260 मरीज पहुंचे आउटडोर में, डॉक्टर सिर्फ एक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

क्षेत्र में इन दिनों मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल में मरीजों की कतार लगी हुई है। डॉक्टर की कमी के चलते मरीजों को लंबी कतार में लगना पड़ता है। जानकारी के अनुसार स्टाफ के एक डॉ एमएल कलवाणिया न्याय आपके द्वार शिविर में गए हुए थे। वहीं डॉ एसएस शेखावत को कल हुई दो मौत के पोस्टमार्टम में लगाया गया था। वही डॉ शेखावत एक चोट प्रपत्र की जांच में व्यस्त थे। इसके साथ डॉ एस एस शेखावत एक डिलीवरी में भी व्यस्त रहे। जानकारी के अनुसार पूरे दिन में 260 मरीज आए, जिसमें मौसमी बीमारियों के मरीज भी शामिल थे। ऐसे में सभी मरीजों काे एकमात्र डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने ही इलाज किया।

मारवाड़ जंक्शन में उपखंड स्तर का सबसे बड़ा अस्पताल आस-पास के गांवों से भी पहुंच रहे मरीज, डॉक्टरों की कमी से मरीज हो रहे परेशान

मारवाड़ जंक्शन | स्थानीय अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करता आयुष डॉक्टर। फोटो |भास्कर

उपखंड का सबसे बड़ा अस्पताल

मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा राजकीय अस्पताल है। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। अस्पताल में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सुध नहीं ली जाती है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।

सुबह से ही व्यस्त था

मैं सुबह से ही दो पोस्टमार्टम केस करने में लगा हुआ था। इसके बाद एक चोट प्रपत्र के मामले में लगा हुआ था और इसके बाद एक डिलीवरी भी मैंने ही आकर करवाई। इसलिए अस्पताल में ओपीडी की जांच नही कर सका। -डॉ. एस. एस शेखावत, चिकित्सा अधिकारी, मारवाड़ जंक्शन

मात्र एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। क्षेत्र में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को इसकी सुध लेनी चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। ब्लॉक स्तर पर अतिरिक्त डॉक्टर लगाने चाहिए, जिससे शिविर,पोस्टमार्टम के लिए भी डॉक्टर को नियुक्त किया जा सके। -नगेंद्रसिंह गुर्जर, सचिव,जिला कांग्रेस कमेटी, पाली

मैंने मरीजों की जांच की

ओपीडी में मैंने भी जाकर मरीजो की जांच की है और बाकी यूनानी चिकित्सक मौजूद था। डॉ शेखावत पोस्टमार्टम में लगे हुए थे। डॉ कलवाणिया शिविर में गए हुए थे। -डॉ एन एस यादव, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, मारवाड़ जंक्शन

खबरें और भी हैं...