जोधपुर नगर निगम महापौर घनश्याम ओझा गुरुवार को पाली पहुंचे। महापौर ओझा का नगर परिषद परिसर पहुंचने पर नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा व पार्षदों ने उनकाे माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत के बाद चेयरमैन बोहरा ने नगर परिषद द्वारा किए गए नवाचार के बारे में जानकारी दी। चेयरमैन बोहरा ने महापौर को शहर में चल रहे विकास, सीवरेज एवं 24 घंटे जलापूर्ति, गौरव पथ, भलाई री भीत, अपना घर आदि कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। महापौर ओझा ने पाली शहर में स्वच्छता के प्रति हो रहे नवाचारों, विकास कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष मूलसिंह भाटी, वित्त समिति अध्यक्ष तिलोकराम चौधरी, भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति अध्यक्ष सुरेश चौधरी, नियम एवं उपनियम समिति अध्यक्ष मनीष जैन, पार्षद अशोक बाफना, अशोक बंजारा, जितेंद्र व्यास, लालभाई परसवानी, सवाईसिंह जैतावत, सुरेश पटेल, अनवरअली भाटी समेत कई जने मौजूद थे।