पाली | 132केवी जीएसएस टैगोर नगर में बिजली लाइनों व उपकरणों के रखरखाव को लेकर शुक्रवार सुबह 7 से 9 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम के अनुसार 132केवी जीएसएस टैगोर नगर से जुड़े टैगोर नगर, मरुधर नगर, बजरंगबाड़ी, हैदर कॉलोनी, गायत्री नगर, सुमेरपुर रोड, मानपुरा भाकरी, पीएचईडी मंडली, सब्जी मंडी, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, भाटी मार्केट, राणाप्रताप चौक, मस्तान बाबा, गुंदोज, हेमावास, टेवाली, कुरना, खैरवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 2 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 33/11केवी रामदेव रोड जीएसएस से जुड़े रामदेव रोड, सिंधी कॉलोनी, फतेहपुरिया बाजार, जयनगर, पंचम नगर, गांधी कॉलोनी, केरिया दरवाजा व रजत नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।