एजेंडा में सेसकर वसूली बंद करने सहित 44 मामले
पाली | नगर परिषद साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 3 बजे नगर परिषद सभागार में चेयरमैन महेंद्र बोहरा की अध्यक्षता में होगी। बैठक को लेकर सारी तैयारियों पूर्ण की जा चुकी है। बैठक में सेसकर हटाने, सफाई व्यवस्था सुचारू करने समेत कुल 44 मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिया जाएगा। बैठक में नगर परिषद के सभी पार्षद व अधिकारी मौजूद रहेंगे।