पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माहे रमजान का चांद नजर आया, आज जुम्मे के दिन पहला रोजा

माहे रमजान का चांद नजर आया, आज जुम्मे के दिन पहला रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | मुस्लिम समाज की इबादत का महीना रमजान शुक्रवार को पहले रोजे से शुरू होगा। रमजान को लेकर मोमीनों ने गुरुवार से ही रमजान उल मुबारक के इस्तकबाल की तैयारियों में जुट गए। गुरुवार रात को ही इस मुबारक महीने की पहली तरावीह (नमाज) अदा करने और देर रात सादिक (दिन निकलने से पहले) उठ कर सेहरी के वक्त खाना पीना कर अल्लाह की बारगाह में रोजा रखने की नीयत कर के शुक्रवार को पहला रोजा रखा जाएगा। समाज के प्रवक्ता शकील अहमद नागौरी ने बताया कि रमजान उल मुबारक के पहले ही दिन शुक्रवार होने के कारण मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा कराने की सभी मस्जिदों में अंजुमन कमेटियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई। इधर, पाली हिलाल कमेटी की बैठक गुरुवार शाम मुस्लिम मुसाफिर खाने में मुफ्ती रईस अहमद मंजरी की अध्यक्षता में हुई। मुस्लिम समाज सदर हाजी मोहम्मद इकबाल तारा बाबू ने बताया कि चांद की शहादत मिलने पर शुक्रवार से मुकद्दस माहे रमजान का पहला रोजा रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुफ्ती रइसअहमद मंजरी, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खलीलअहमद अकबरी, ईदगाह के मौलाना दानिश अहमद, मौलाना सत्तार अहमद, मौलाना अंसार अहमद व मोहम्मद यासीन कादरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...