पाली | परिवहन विभाग ने लाइसेंस प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। आफिस में फोटो खींचवाने और टेस्ट देने के बाद आवेदक को अब लर्निंग लाइसेंस के प्रिंट के लिए आरटीओ ऑफिस में इंतजार नहीं करना होगा। आवेदक को अब विभाग की वेबसाइट से लाइसेंस की कॉपी प्राप्त हो सकेगी। ये प्रिंट लर्निंग-स्थायी लाइसेंस के लिए भी मान्य होगा।
साथ ही आवेदकों को अब स्थायी लाइसेंस के लिए हार्ड कॉपी और फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी।