पाली | नारायणी सेना संगठन की बैठक गुरुवार को पानी दरवाजा स्थित सैन मंदिर में जिला अध्यक्ष रमेश सैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सैन ने बताया कि बैठक में 22 मई को जयपुर में सैन समाज के अधिकारों को लेकर आयोजित होने वाली रैली को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सेना के प्रदेश संगठन सचिव मनीष पंवार ने इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं को जयपुर आने की अपील की। बैठक में जिला संरक्षक चंदन सोलंकी, पाली शहर प्रभारी संपतराज सैन, जिला सचिव गिरधारी लाल सैन, मदन तंवर, ललित सैन, किशोर सैन, कैलाश सैन, रवींद्र सैन और रमेश सैन आदि मौजूद थे।