मारवाड़ जंक्शन | कस्बे के जिनेंद्र विहार में बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। थानाधिकारी माया पंडित ने बताया कि पाली निवासी परमचंद(62)पुत्र राजमल जैन ने बुधवार शाम को जिनेंद्र विहार में आकर कमरा किराया लिया था। वहीं गुरुवार शाम को जिनेंद्र विहार के कर्मचारियों द्वारा कमरे में काफी देर बाद तक बाहर नहीं आने पर देखा तो बुजुर्ग मृत मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिस पर देर शाम परिजन भी मारवाड़ जंक्शन पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों द्वारा देर रात तक कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया गया है।