- Hindi News
- National
- फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण आग, तीन दमकलों ने 2 घंटे में काबू पाया, अफरा तफरी का माहौल
फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण आग, तीन दमकलों ने 2 घंटे में काबू पाया, अफरा-तफरी का माहौल
शहर के मंडिया रोड स्थित एक फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। बॉयलर में ऑयल भरा होने के चले आग की लपटें काफी ऊंचाई पर उठती रही। मामले की जानकारी मिलने पर नगरपरिषद से दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार मंडिया रोड स्थित जैन प्रोसेस हाउस में शुक्रवार रात को काम चल रहा था। इस दौरान अचानक बॉयलर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी के बाद आसपास फैक्ट्रियों के श्रमिकों ने पहुंचकर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद नगरपरिषद से दमकलों को बुलाया गया। 3 दमकल वाहनों के कर्मचारियों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया।