पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेड़ा में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

बेड़ा में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेड़ा | तीन परगना कीर युवा महासभा के तत्वाधान में चार दिवसीय दूसरी किक्रेट,कबड्डी,दौड़,खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के खेल मैदान में सरपंच महावीरसिंह चौहान के सान्निध्य में शुरू हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच चौहान ने बल्लेबाजी करके किया। प्रतियोगिता में तीन परगना दूदनी, बलवना, देसूरी, कोलर, देवली, मावल,पाली से आए युवा किक्रेट,कबड्डी,दौड़ में युवा भाग ले रहे हैं। इस मौके पर सरपंच महावीरसिंह चौहान ने कहा कि खेल अपने जीवन का अभिन्न अंग है। खेल में तो हार-जीत तो होती रहती है। खेल में अपने परिणाम की चिंता किए बगैर खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। समारोह को दूदनी पूर्व सरपंच बलवंतसिंह चौहान व प्रधानाचार्य भगवानसिंह राणावत ने भी संबोधित किया। खेलकूद प्रतियोगिता के बाद आगामी 20 अप्रैल को प्रतिभा सम्मान समारोह व स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर तलसाराम दायमा, रंगाराम, बगदाराम, पूनाराम सोलंकी, शंकरलाल, सोमाराम दायमा, नारायणलाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...