पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण तो नशे में धुत मिला चौकी इंचार्ज, लाइन हाजिर किया

चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण तो नशे में धुत मिला चौकी इंचार्ज, लाइन हाजिर किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आऊवा | कस्बे के अस्तल मोहल्ले में चोरी के बाद मौका-मुआयना करती पुलिस एवं चौकी में पड़ी शराब की बोतल व ग्लास।

ग्रामीणों ने बाल अपचारियों को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

जानकारी के अनुसार आऊवा के मुख्य बाजार के निकट रहने वाला शैतानसिंह रावणा राजपूत गत दिनों शादी समारोह के सिलसिले में उदयपुर गया था। गत बुधवार को दिन में शैतानसिंह के सूने मकान में घुसे कुछ बाल अपचारियों को ग्रामीणों ने देख लिया। आरोपी मकान से सोने की अंगूठी, चेन, 27 चांदी के सिक्के व 10 हजार रुपए नकद चोरी कर भाग रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ कर चौकी में ले गए। लेकिन वहां चौकी प्रभारी को नशे में देख ग्रामीण आरोपियों को सौंप लौट गए। शुक्रवार को मकान मालिक अपनी प|ी व अन्य लोगों के साथ चोरी हुए सामान व आरोपियों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस चौकी में गया। वहां चौकी प्रभारी शराब के नशे में धुत था, जो महिलाओं के सामने टेबल पर टांग लटका कर बैठा रहा। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चोरी के आरोपियों को पकड़ कर छोड़ देने तथा चोरी का माल के बारे में संतुष्ट जवाब नहीं देने पर भड़क गए।

नशे में धुत चौकी प्रभारी महिलाओं के सामने टेबल पर टांग रख बैठे रहा, आरोपियों को छोड़ने के सवाल पर शिकायतकर्ता को डांटा

भास्कर न्यूज | आऊवा/ पाली

मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के आऊवा गांव में स्थित पुलिस चौकी में प्रभारी को आए दिन शराब के नशे में देख कर भी ग्रामीण सहन करते रहे, लेकिन शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र भी टूट गया। गांव के एक मकान में चोरी की घटना के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए बाल अपचारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए मकान मालिक अपनी प|ी व मोहल्ले के लोगों के साथ चौकी पहुंचा तो नशे में धुत चौकी प्रभारी के रवैया देख ग्रामीण और भी नाराज हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाओं के सामने ही नशे की हालत में चौकी प्रभारी टेबल पर टांग लटका कर बैठा रहा और आरोपियों को छोड़ने पर एतराज जताने पर ग्रामीणों को ही डांटता रहा। सूचना पाकर मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी बुधाराम विश्नोई ने उप निरीक्षक माया पंडित को चौकी में भेजा। महिला अधिकारी के आने की भनक पाकर नशे की हालत में चौकी प्रभारी भीमसिंह वहां से गायब हो गया। शाम को आरोपी चौकी प्रभारी एएसआई भीमसिंह को लाइन हाजिर किया गया, जबकि मामले की जांच थाना प्रभारी को सौंपी है।

चौकी में मिली बोतलें, एएसआई लाइन हाजिर

ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार दिन में मारवाड़ जंक्शन थाने से एसआई माया पंडित पुलिस टीम के साथ चौकी पहुंची। इसकी भनक पाकर चौकी प्रभारी वहां से गायब हो गया। चौकी में ही प्रभारी के क्वार्टर में शराब की बोतलें मिली। यह देख ग्रामीण और ज्यादा भड़क गए, जिन्हें एसआई ने समझाइश कर शांत किया। बाद में एसआई ने चोरी हुए मकान का घटनास्थल का मुआयना किया और बाल अपचारियों को भी उनके परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की। थाना प्रभारी बुधाराम विश्नोई ने बताया कि आरोपी एएसआई भीमसिंह को लाइन के लिए रवाना कर दिया गया है, जिसके बारे में तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

खबरें और भी हैं...