पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | शहर में सोमवार से सफाईकर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को सेशन कोर्ट के बाहर स्थित रेस्टोरेंट से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर साधारण सभा की बैठक के बाद वाल्मीकि समाज ने यह चेतावनी दी। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया रेस्टोरेंट संचालकों व कर्मचारियों ने मिलकर उनके साथ पॉलीथिन थैलियों पर कार्रवाई के दौरान हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगाराम गुजराती ने बताया कि वाल्मीकि समाज की मांग थी कि साधारण सभा में इन दोनों मांगों को रखा जाए और प्रस्ताव पारित करें।



हालांकि उपसभापति मूलसिंह भाटी और अन्य पार्षदों का कहना था कि उनकी इस मांग को प्रस्ताव में ले लिया गया है। इससे पूर्व वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक ज्ञानचंद पारख व चेयरमैन बोहरा से भी मुलाकात कर उनके समक्ष नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं...