गर्मियों के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी के लिए भटकना नहीं पड़े, इसको लेकर दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए “आइए बने पंछियों का सहारा’ अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में दैनिक भास्कर की टीम के साथ प्रेरक राधेश्याम चौहान व टैगोर शर्मा के साथ घर-घर जाकर परिंडे लगाएं। परिंडे अभियान को लेकर रोजाना उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर दैनिक भास्कर के पास रोजाना इस अभियान से जुडऩे के लिए फोन कॉल व मैसेज आ रहे है। इसके बाद दैनिक भास्कर की टीम इन युवाओं के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर परिंडे लगाकर इनमें चुग्गे पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। संत नामदेव छीपा दर्जी समाज की और से केरिया दरवाजा स्थित पिंजरापोल गौशाला व श्मशान घाट में परिंडे लगाएं गए। इसमें अध्यक्ष राजेश पाटनेचा, देवानंद देवडा, बृजमोहन गहलोत, ज्योति प्रकाश पंवार, जेठमल डूंगरी, प्रेमचंद गहलोत, मनोज कुमार गहलोत, पूरणमल पंवार सहित कई समाज बंधु मौजूद थे। वही श्मशान घाट में पवन कुमार ने रोजाना पानी व चुग्गा डालने की जिम्मेदारी ली।
बापू नगर में महिलाओं ने लगाएं परिंडे
बापूनगर विस्तार में महिलाओं ने ममता शर्मा के नेतृत्व में परिंडे व आशियाने (घरौंदे) लगाए। इस दौरान पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर पक्षियों की कम होती प्रजातियों को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर निर्मला सोनी, प्रियंका सोनी, गीता चौधरी, भीकी देवी राजपुरोहित, सपना शर्मा, सुमन जांगिड़, गौरी जांगिड़, चंदा भाटी, विमला जांगिड़, सरस्वती राजपुरोहित, शशि शर्मा, ममता जांगिड़, घीसी देवी, अनिता मालवीय, प्रमिला जांगिड़, संतोष सोनी, कन्या देवी चौधरी, शांता राजपुरोहित, शेलेंद्रा गोस्वामी, सीमा तिवारी, ललिता गोस्वामी, केली देवी चौधरी, भावना राजपुरोहित, शांति देवी चौधरी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
पाली. गौशाला मे भास्कर अभियान के तहत परिंड़े लगाते हुए एवं रोजाना अपनी ड्यूटी के साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना नहीं भूलते दलपतसिंह।
पिंजरापोल गोशाला में लगाएं परिंडे
दैनिक भास्कर के परिंडे अभियान से प्रेरित होकर पिंजरापोल गोशाला में मंत्री देवीलाल सांखला, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मुथा, व्यवस्थापक भीमसिंह मेहता, श्याम प्रकाश गुप्ता, कपिल कटारिया, पंकज कवाड़ के साथ महेंद्र गुगलिया, लाेकेश शर्मा, कल्याणसिंह, देवेंद्र सोनी, राधेश्याम सोनी, शांतिलाल जोशी व सुभाष मल सोनी मौजूद थे।
इंद्रा कॉलोनी में अंसारी परिवार ने लगाएं परिंडे
परिंडे अभियान से प्रेरित होकर इंद्रा कॉलोनी में अब्दुल मजीद रिजवान अंसारी, अनीसा, नसरीन, असद, अलीना, अरमान, इशान, रमीज सहित परिवार के सदस्यों ने घर व मोहल्ले में रोजा रखकर परिंडे लगाएं। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अन्य परिवारों को भी परिंडे लगाने के लिए जागरूक किया।