पाली| कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष चाड़वास ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या की है। केंद्र सरकार कर्नाटक की जनता की और से दिए गए जनादेश का अपमान कर देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर पीएम के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका।
इस अवसर पर मुन्नी देवी गोदारा, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, पूर्व जिला प्रमुख खुशवीर सिंह जोजावर, राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह कुंपावत, कांग्रेस प्रदेश सचिव शोभा सोलंकी, संगीता आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, सेवादल जिला मुख्य संगठक मोहन हटेला, कांग्रेस आईटी सेल जिला संयोजक रणजीत सिंह, प्रवक्ता रफीक चौहान,पाली शहर ब्लाक अध्यक्ष मेहबूब टी,मासूम अली मेव,अरुण जोशी, प्रवीण कोठारी, जीवराज बोराणा और दलवीर सिंह चौहान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।