पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर बिग समर कैंप में 200 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

भास्कर बिग समर कैंप में 200 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर व दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बिग समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। दस दिन तक चलने वाले इस समर कैंप में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया। ग्रुप ए में 3 से 7 वर्ष तक और ग्रुप बी में 15 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया है। समर कैंप में डांस प्लस के टॉप सिक्स फाइनलिस्ट वसीम बैलिन (सेम) ने बच्चों जहां वेस्टर्न व बॉलीवुड डांस के गुर सिखाए। वहीं कुणाल व गौरव ने भारतीय व वेस्टर्न संगीत के बारे में बताया। समर कैंप में शांति निकेतन कोलकाता की मृणाल दास ने बच्चों को पेंसिल पेंटिंग के बारे में बताया। इसके अलावा मेयो कॉलेज के शक्तिसिंह भाटी स्वीमिंग, वुशु मोहम्मद आसिफ ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी। समर कैंप में बच्चे बास्केटबॉल खेलना व स्केटिंग करना भी सीख रहे हैं। समर कैंप में दिल्ली की मेनका बरेला, रिचा गौड़ व यश ने सीनियर ग्रुप के बच्चों को पर्सनेलिटी डवलपमेंट के बारे में बताया। स्कूल प्रिंसिपल अमित कोहली ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को लैंग्वेज, डांस, म्यूजिक, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, क्रिकेट, इंडियन म्यूजिक डांस, वेस्टन डांस, बास्केट बॉल, इंडियन म्यूजिक समेत कई प्रकार एक्टिविटी करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...