पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के सेमीनार में शाखा प्रबंधकों को किया सम्मानित

राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के सेमीनार में शाखा प्रबंधकों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. बैंक के सेमीनार को संबोधित करते बैंक अधिकारी।

भास्कर संवाददाता | पाली

राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पाली प्रथम के अधीन कार्यरत 51 शाखाओं का सेमिनार गुरूवार को बैंक अध्यक्ष एसपी श्रीमाली व महाप्रबंधक आरके मोदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक केके गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में व्यवसाय के विभिन्न मदों में की गयीं प्राप्तियों के बारे में जानकारी दी। बैंक अध्यक्ष एसपी श्रीमाली ने कहा कि सेमिनार में शाखाओं द्वारा जमाओं, ऋण वितरण, वसूली, एसबीआई लाइफ व एसबीआई जनरल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बताया कि जमाओं पर ब्याजदर 7.25 प्रतिशत व वरिष्ठ नागरिक को 7.75 प्रतिशत ब्याज दर दी जा रही है जो कि अन्य बैंकों की ब्याज दरों की तुलना में सबसे अधिक है।

खबरें और भी हैं...