पाली| महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर स्थापित होने वाली अश्वारूढ़ प्रतिमा के लिए महाराणा प्रताप जन्म स्थली विकास समिति द्वारा 36 कौमों के समाजों व संगठनों से आर्थिक सहयोग अपील के बाद सहयोग मिल रहा है। महाराणा प्रताप कमांडो फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कुंपावत व विजेंद्रसिंह कुंपावत ने संस्था की ओर से 21 हजार का सहयोग प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक स्वरूपदान, विभाग संघ चालक कमल गोयल, सरस्वती शिक्षा समिति सचिव किशनाराम, समाजसेवी विजयराज बंब, रमेश सांड, शैतानसिंह सोनीगरा, अनोपसिंह चौहान, चंपालाल सिसोदिया, पार्षद सवाईसिंह जैतावत, लालभाई, मीना प्रीतमानी मौजूद थेे।