पाली| अग्रवाल मंडल की ओर से अग्रसेन भवन में चल रहे ग्रीष्म कालीन विकास शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को शिविरार्थियों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का शुभारंभ श्री अग्रवाल पंचायत पाली के कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश जयपुरिया के आतिथ्य में किया गया। मंडल प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि शिविर में अंजना सर्राफ, अंजू सिंघल, अंजना गर्ग, ममता गुप्ता द्वारा महिलाओं को 15 से 20 तरह के व्यंजन बनाने के प्रशिक्षण दिए गए। साथ ही शोभा गुलेच्छा द्वारा वेस्ट जूतों के बॉक्स व मिठाई के डिब्बों की मदद से दैनिक जीवन में काम आने वाले सामान रखने वाली वस्तुएं बनाने की विधि बताई गई। इस मौके पर अरूण गुप्ता, प्रमोद बंसल, रवि गोयल, अजय धानावत, गोरधन बंसल, शेखर सिंघल, महेंद्र बजाज, अभिषेक गोयल, दिनेश अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.....................