पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षित सीटों पर प्रवेश लेने केे लिए 30 मई तक कर सकते हैं आवेदन

आरक्षित सीटों पर प्रवेश लेने केे लिए 30 मई तक कर सकते हैं आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| कर्मचारी राज्य बीमा निगम नई दिल्ली द्वारा ईएसआईसी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस बीडीएस में आईपी कोटे के तहत आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिलाने के लिए प्रवेश नीति जारी की गई है। इसके लिए बीमितों के आश्रित जाे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा आयोजित नीट 2018 में सफल है, उन्हें आश्रित कोटा के तहत प्रमाण पत्र कर्मचारी राज्य बीमा निगम कार्यालय से प्राप्त करना होगा। प्रमाण पत्र बीमित के निगम में जमा अंशदान की अवधि के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है। बीमितों के 5,4,3 साल के जमा अंशदान के आधार पर बीमित के आश्रित के लिए तीन प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

इसके लिए आश्रित आवश्यक दस्तावेज ईएसआई पहचान कार्ड, नीट परीक्षा का प्रवेश पत्र, पता, जन्म दिनांक के लिए दसवीं का प्रमाण पत्र के साथ www.esic.nic.in में link for student ward of ip certificate: apply now लिंक से 30 मई तक ऑन लाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

...............

खबरें और भी हैं...