समर कैंप के पहले दिन सीखे डांस के बेसिक गुर
दैनिक भास्कर व दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से बिग समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर कैंप में 193 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर उत्साह के साथ भाग लिया। 25 मई तक चलने वाले समर कैंप में बच्चों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में 3 से 7 वर्ष तक और ग्रुप बी में 15 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया है। समर कैंप के पहले दिन डांस प्लस के टॉप सिक्स फाइनलिस्ट वसीम बैलिन (सेम) ने बच्चों को डांस के बेसिक नॉलेज देने के साथ हल्के टिप्स सिखाए। समर कैंप में जोधपुर के डांसर सेम ने डांस के डीप ट्रिक व स्टाइल के बारे में बताएंगे। साथ ही बच्चों को पॉपिंग, हिप पॉप व बॉलीवुड स्टाइल के डांस के बारे में भी जानकारी देंगे। साथ ही बच्चों को डांस के स्टेप भी बताएंगे। स्कूल प्रिंसिपल अमित कोहली ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को लैंग्वेज, डांस, म्यूजिक, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, क्रिकेट, इंडियन म्यूजिक डांस, वेस्टन डांस, बास्केट बॉल, इंडियन म्यूजिक समेत कई प्रकार एक्टिविटी करवाई जाएगी।
जोश, उत्साह व उमंग के साथ हर कोई सीख सकता है डांस : सेम : पाली के बच्चों को क्लासिकल व वेस्टर्न डांस सिखाने आए जोधपुर के वसीम बैलिन (सेम) का कहना है कि डांस सीखने के लिए मन में जोश, उत्साह व उमंग की जरूरत होती है। इसमें ये सब से वो व्यक्ति डांस सीख सकता है। उन्होंने बताया कि वे यू ट्यूब की मदद से डांस के स्टेप सीखते थे। यू ट्यूब से डांस के बेसिक टिप्स सीखने के बाद उन्होंने कुछ दिनाें तक इंटरनेशनल फेडरेशन में हिस्सा लेकर वेस्टर्न डांस के गुर सीखे। इसके बाद जोधपुर से वर्ष 2013 में मैं और अल्ताफ ने इंडियाज डांसिंग सुपर स्टार में भाग लिया था। इसमें सुपर 16 में पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 2017 में डांस प्लस सीजन 3 में फोरबिडन ग्रुप के साथ गए थे। ग्रुप ने बेहतर प्रदर्शन कर टॉप 6 में जगह बनाई थी। उन्होंने बताया कि बच्चों के डांस सीखने के लिए क्लासेज लेते है। साथ ही मुंबई में भी उनकी क्लास चलती है। उन्होंने समर कैंप में भाग ले रहे बच्चों के बारे में बताया कि बच्चों में डांस सीखने की काफी जिज्ञासा और उत्साह है। बच्चों को पॉपिंग, हिप पोप, बॉलीवुड व वेस्टर्न डांस के टिप्स सिखाएं। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपना ग्रुप डांस कॉम्पिटीशन में लेकर जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन भी करेंगे।
दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में शुरू हुआ समर कैंप, 193 बच्चों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
आज भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
समर कैंप में भाग लेने के लिए गुरुवार को भी इच्छुक बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। समर कैंप के फार्म भगवती कलेक्शन सूरजपोल, बछराज यूनिफार्म, सूर्या चाय घी का झंडा, बीसीएम प्रोपर्टी सुभाष नगर, मिल गेट पंप के सामने, अशोक पान भंडार हाउसिंग बोर्ड, लक्ष्य कोचिंग राम नगर से ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन चार्ज 500 रुपए जमा करवाने के साथ बस सुविधा भी मिलेगी। बस हाउसिंग बोर्ड साईं बाबा मंदिर, रेलवे स्टेशन गांधी मूर्ति, टाउन हॉल सूरजपोल, महावीर नगर, तिलक नगर, टैगोर नगर व बापू नगर से होकर रवाना होगी।