पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमरजीतसिंह राठौड़ शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

अमरजीतसिंह राठौड़ शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश महासमिति अधिवेशन एवं चुनाव जालोर में संपन्न हुए। इसमें संगठन के पाली के जिलाध्यक्ष अमरजीतसिंह राठौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राठौड़ का निर्वाचन उनके द्वारा शिक्षक हितों को लेकर किए गए कार्यों को देखते हुए किया गया। गौरतलब है कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पिछले कई सालों से शिक्षक संघ के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। साथ ही जिला परिषद के साथ-साथ शिक्षा विभाग की विभिन्न कमेटियों में भी सम्मिलित है। इस दौरान दिलीपसिंह, ताराचंद शर्मा, मुकनाराम बावल, विजेंद्र निर्मल, लादूसिंह, मंगल दास, सुमेरसिह,श्यामलाल, नवरतन, कैलाश चौहान, भंवरसिंह, वीरेंद्र व्यास, केसरसिंह, मानाराम, गोविंद, नारायणसिंह, प्रवीण मालवीय, मानाराम सहित कई शिक्षक पदाधिकारियों शैक्षिक नवाचारों को लेकर मंथन किया।

खबरें और भी हैं...