पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए बंजारा समाज ने दिया 31 हजार रुपए का सहयोग

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए बंजारा समाज ने दिया 31 हजार रुपए का सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर 16 जून को जूनी कचहरी गढ़ प्रांगण में स्थापित होने वाली अश्वारूढ़ प्रतिमा के लिए महाराणा प्रताप जन्म स्थली विकास समिति द्वारा 36 कौमों के समाजों व संगठनों से आर्थिक सहयोग की अपील के बाद समाज बढ़-चढ़कर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। बंजारा समाज के प्रदेशाध्यक्ष व पाली प्रधान श्रवण बंजारा, पार्षद अशोक बंजारा, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद बंजारा, पूर्व पार्षद पुखराज बंजारा, भाजपा शिवाजी मंडल महामंत्री पुखराज बंजारा, हुक्माराम बंजारा सहित समाज के प्रतिनिधियों ने 31 हजार की सहयोग राशि नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा को सौंपी। इस दौरान समाज सेवी ललित प्रीतमानी, समिति के अध्यक्ष शैतानसिंह सोनीगरा, उपाध्यक्ष अनोपसिंह चौहान, सचिव चंपालाल सिसोदिया, सदस्य कुलदीपसिंह सोनीगरा मूलसिंह बंजारा, मनोहरलाल धाधल, मोहन राठौड़, भीम धाधल आदि मौजूद थे।

पुख सोलंकी, मोहन परिहार, ओकाराम राठौड़, मोतीलाल परिहार, कानाराम भाटी सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...