पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा को लेकर निकाली कलशयात्रा

कथा को लेकर निकाली कलशयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| देव वंशी मालवीय लोहार समाज की ओर से अधिकमास के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बुधवार को कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा को लेकर समाजबंधु अल सुबह गीता मंदिर पहुंचे, जहां भगवान श्री कृष्ण की विशेष आरती करने के बाद गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली कई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाज भवन पहुंची। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों का गायन करते हुए रास्ता तय किया। वहीं युवाओं ने भगवान श्री कृष्ण के जयघोष से माहौल भक्तिमय कर दिया।

कलश यात्रा के कथा स्थल पहुंचने पर कथा वाचक गोविंद शास्त्री के मुखारबिंद से कथा का वाचन किया गया। जिसमें कथा वाचक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सत्कर्म एवं शांति पूर्ण जीवन जीने का उपाय है। इसलिए श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण तरीके से श्रवण करना चाहिए। इस मौके पर भीकमचंद, प्रकाश, बंशीलाल, जगदीश, श्रवण कुमार, संपत, देवाराम सहित कई भक्त मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...