बैठक में महिला बंदियों और उनके बच्चों को विधिक सेवा देने पर की चर्चा
पाली| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक बुधवार को पूर्णकालिक सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पाली न्यायक्षेत्र में स्थित कारागृह में निरुद्ध महिला बंदियों और निवासरत बच्चों को विधिक सेवा देने के लिए चर्चा की गई। बैठक में डॉ. व्यास ने बताया कि इसके लिए टीम का गठन किया गया है। ज केंद्रीय कारागृह (महिला), जोधपुर में निरुद्ध 3 सिद्ध दोष एवं 16 विचाराधीन प्रकरणों में बंदी महिलाओं व उनके साथ निवासरत एक बच्चे हेतु विधिक सेवा पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए 17 मई से 27 मई तक अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सदस्य शारदा माथुर, डाॅ. अंकित अवस्थी, डाॅ. इरम फौजी, राजू सिंह, केके राजपुरोहित, मानसिंह आशिया, विमला मंत्री, नमृता टांक आदि मौजूद थे।