शोक सभा में समाजबंधुओं ने लिया नेत्रदान करने का संकल्प
पाली| बसेठा धोबी समाज के समाजसेवी भामाशाह किशनलाल भाटी का निधन होने पर बुधवार को गांधी नगर स्थित निवास स्थान पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बसेठा समाज भामाशाह ग्रुप द्वारा नेत्र दान करने का संकल्प लिया। साथ ही मीडिया प्रभारी सुरेश बारिया व रतन भाटी ने देह दान करने की घोषणा की। इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष राजू भाटी, सचिव उगमराज चौहान, कोषाध्यक्ष राजू पंवार, संरक्षक मोहन सांखला, ओम चौहान, श्रवण सोलंकी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।