साईं बाबा को लगेगा श्रीखंड का भोग
पाली| साईं बाबा सेवा संस्थान की ओर से हाउसिंग बोर्ड स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरूवार को श्रीखंड का भोग लगाया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष ललित भाटी ने बताया कि शाम 7 बजे साईं बाबा की विशेष आरती के बाद अर्जुन राठौड़ पुत्र हीरालाल राठौड़ के सहयोग से साईं बाबा को 251 किलो श्रीखंड का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धीरेंद्र भाटी, योगेश भाटी, अशोक वैष्णव, नेमाराम परिहार, अनिल जोशी, प्रमोद कुमावत, सुनील वर्मा, चेतन ओझा, निखिल नागला, मुरली नागला सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।