Áसलमान खान ने इंडस्ट्री में कई एक्टर्स का कॅरिअर बनाने और संवारने में मदद की है। इस बार वे बॉबी देओल का कॅरिअर संवारने के लिए बड़ा कदम उठाने वाले हैं। दोनों अपकमिंग फिल्म ‘रेस-3’ में साथ दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव फीडबैक के देखते हुए सलमान ने तय किया है कि वे बॉबी को अपनी अपकमिंग फिल्म में साइन करेंगे। दरअसल, सलमान ‘दबंग 3’ की शूटिंग पूरी होने के बाद एक फिल्म प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी, जिसमें बॉबी देओल सोलो लीड रोल में नजर आएंगे।
अमिताभ और तापसी लेंगे ‘बदला’
Áफिल्म ‘पिंक’ के बाद अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों सुजॉय घोष की फिल्म ‘बदला’ में एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी सुजॉय ने दस साल पहले िलखी थी। अब जब उन्होंने फिल्म का टाइटल फाइनल कर दिया है तो इसकी शूटिंग इस साल जून से शुरू होगी। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो एक दूसरे से बदला लेने की कसम खाते हैं पर जब बदला लेने का सही वक्त आता है तो दोनों के लिए इसकी परिभाषा ही बदल जाती है। फिल्म की शूटिंग लंदन और स्कॉटलैंड में पूरी की जाएगी।
आज आशा भोंसले को सम्मानित करेगी पश्चिम बंगाल सरकार
Áसोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार मशहूर सिंगर आशा भोंसले को सम्मानित करेगी। इस बारे में आशा ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंेने लिखा..., ‘मैं पश्चिम बंगाल सरकार को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने अपने सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने लिए मुझे चुना। मैं इस पुरस्कार को 21 मई को कोलकाता में ग्रहण करूंगी।’ आशा भोंसले पिछले छह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।
ऋ तिक आैर दिशा को कास्ट करना चाहते हैं रोहित धवन
रोहित धवन लंबे समय से एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वे ऋतिक के अपोजिट दिशा पाटनी को कास्ट करना चाहते हैं। रोिहत ने दोनों एक्टर्स से बात कर ली है पर अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है। इस बारे में वे जून या जुलाई में फाइनल अनाउंसमेंट करेंगे।
‘बत्ती गुल...’ के राइटर्स पर लगा कहानी चोरी का आरोप
Á फिल्म ‘रुस्तम’ और ‘इकबाल’ फेम राइटर विपुल रावल ने ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह और राइटर्स सिद्धार्थ-गरिमा के खिलाफ फिल्म राइटर असोसिएशन में कम्पलेन दर्ज की है। विपुल ने तीनों के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन और अनैतिक व्यवहार का केस दर्ज कराया है। विपुल का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी 2009 में ‘रोशनी’ टाइटल से रजिस्टर करवाई थी। उनका आरोप है कि श्री नारायण ने फिल्म में उनके स्क्रीनप्ले के साथ बदलाव किया है और फर्स्ट टीजर मेंे उनका नाम कहीं भी मेंेशन नहीं किया गया। इस फिल्म की कहानी ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ फेम राइटर जोड़ी सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखी है। उस फिल्म पर भी कई डायरेक्टर्स ने चोरी का आरोप लगाया था, जिसे श्री नारायण सिंह ने ही डायरेक्ट किया था। ‘बत्ती गुल...’ में शािहद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम पहली बार साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है।
एक बार फिर...
अगली फिल्म में...
दैिनक भास्कर, पाली, सोमवार, 21 मई, 2018
Á डेविड धवन के बेटे और वरुण धवन के भाई, रोहित धवन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रोहित अब तक दो फिल्में (‘देसी बॉयज’ और ‘ढिशूम’) बना चुके हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर िहट रहीं। दोनों फिल्मों में लीड रोल जॉन अब्राहम ने निभाया है। अब रोहित अपनी तीसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में वे ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते हैं। इसके लिए दोनों के बीच मीटिंग भी हुई थी पर अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है। चर्चा है कि रोहित इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट दिशा पाटनी को कास्ट करना चाहते हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने दिशा को अप्रोच किया है पर अभी पेपरवर्क नहीं हुआ है।
फिल्म के बारे में फाइनल अनाउंसमेंट जून या जुलाई में होगी। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। रोहित अभी इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे और इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिलहाल, ऋतिक ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दिशा भी जल्द ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करेंगी।
वरुण धवन के पास भाई के लिए वक्त नहीं है
इस फिल्म के अलावा रोहित एक और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए रोहित ने भाई वरुण धवन को अप्रोच किया है पर उनके पास इस फिल्म के लिए वक्त ही नहीं है। दरअसल, वरुण इन दिनों ‘कलंक’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसके बाद उनके पास बैक-टू-बैक फिल्में (रणभूमि और श्रीराम राघवन की अनाम फिल्म) हैं। इस बिजी शेड्यूल के बीच वे भाई की फिल्म के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में रोहित इस फिल्म के लिए किसी दूसरे एक्टर को अप्रोच करने का मन बना रहे हैं। वरुण और रोहित ने 2016 मंें रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशूम’ में साथ काम किया था।
Áनेहा धूपिया ने बीते दिनों बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से अचानक शादी करके अपने फैन्स को सरप्राइज दिया था। अब उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक तस्वीर में वे बाथटब में लेटी हुई हैं, जिसे शेयर करते हुए मैगजीन ने लिखा है ‘फियरलैस नेहा धूपिया’। शादी के बाद यह नेहा का पहला फोटोशूट है।
कृष-4 और कृष-5 एक साथ बनाएंगे राकेश रोशन
Á फिल्म मेकर राकेश रोशन अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘कृष’ का चौथा और पांचवां पार्ट (कृष-4 और कृष-5) एक साथ बनाने जा रहे हैं। राकेश ने बताया कि वे दोनों फिल्में एक साथ ही बनायेंगे। दोनों पार्ट्स की शूटिंग एक साथ होगी और इन्हें कुछ महीनों के अंतराल में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस साल की शुरुआत में उन्होंने अनाउंस किया था कि ‘कृष 4’ 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।
SHOOT
5