पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर के परिंडे अभियान में सहभागी बना राजपुरोहित समाज, पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारियों ने भी लगाए परिंडे

भास्कर के परिंडे अभियान में सहभागी बना राजपुरोहित समाज, पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारियों ने भी लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मियों के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी के लिए भटकना नहीं पड़े, इसको लेकर दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए “आइए बने पंछियों का सहारा’ अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न इलाकों में दैनिक भास्कर की टीम के साथ प्रेरक राधेश्याम चौहान व राजपुरोहित समाज की और से आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाजबंधुओं ने परिंडे लगाए। इस दौरान सभी ने अपने-अपने घर पर भी परिंडे लगाने का संकल्प लिया। इस अभियान परिंडे अभियान को लेकर रोजाना उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर दैनिक भास्कर के पास रोजाना इस अभियान से जुडऩे के लिए फोन कॉल व मैसेज आ रहे हैं। इसके बाद दैनिक भास्कर की टीम इन युवाओं के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर परिंडे लगाकर इनमें चुग्गे पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। रोजाना पानी व चुग्गा डालने की जिम्मेदारी ली। वही परिंडे लगाने में राधेश्याम चौहान, टैगोर शर्मा, बहादूरसिंह, हरेंद्र सोनी के साथ समाज के भंवरसिंह मादड़ी, राजेंद्रसिंह धूरासनी, महेंद्रसिंह आऊवा, सत्यनारायणसिंह पुनाडिय़ा, चैनसिंह ढारिया, वार्डन किशन सिंह पिलोवनी, हीरसिंह धूरासनी, सोहनसिंह पिलोवनी, राजकुमार सिंह मालपूरिया, संजयसिंह बिलाड़ा, घीसूसिंह पिलोवनी, सुमेरसिंह धोलारिया शासन, पीयूष पिलोवनी, लॉ कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष महेश सिंह घेनड़ी, लूण सिंह मादड़ी, पर्वतसिंह विंगरला, अभयजीतसिंह वणदार, दशरथसिंह मादड़ी, अरविंदसिंह सिनला, नरपतसिंह भैसाणा, ऋषभ जागरवाल, जितेंद्रसिंह सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।

पुरानी सब्जी मंडी व्यापारियों व निंबाडा पुरोहितान में राजपुरोहित समाज ने शहर में लगाए परिंडे

पाली. राजपुरोहीत समाज ने परिंडे लगाते समाज के लोग। फोटो| भास्कर

पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारियों ने लगाएं परिंडे

पुरानी सब्जी मंडी व्यापारियों ने भी पक्षियों के परिंडे लगाए। इस दौरान वेनाराम गहलोत, प्रवीण पंवार, मनू भाई, शंकर, दया शंकर, ताराचंद, ललित, रशीद, हरीभाई, दयाल भाई, दिलीप, किशोर व घनश्याम भाई सहित व्यापारी मौजूद थे।

पहल के बादि निंबाडा पुरोहितान में भी लगाएं परिंडे

दैनिक भास्कर के इस पहल के बाद राजपुरोहित समाज की और से निंबाडा गावं में भी इंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में परिंडे लगाएं गए। इस मौके पर पूरे गांव में 50 परिंडे लगाए गए। साथ ही अगले दिनों गांव के मुख्य स्थानों पर भी परिंडे लगाने का संकल्प लिया जाएगा। इंद्रसिंह ने बताया कि गर्मी में पक्षियों को पानी बङा मुश्किल उपलब्ध से होता है। जहां-जहां परिंडे लगाए उनके आसपास रहने वाले परिवारों ने परिंडे में चुग्गा पानी डालने की जिम्मेदारी ली। इस मौैके पर गुमानसिंह राजपुरोहित, संतोषसिंह घीसूलाल, विजयसिंह, ललितसिह, पकाराम, समंद्रसिंह, विनोद, परबतसिंह कई लोग मौजूद थे।

पाली. परिंडे लगाते समाज सेवी।

आज भीलों का बास, सूरजपोल व सोमनाथ मंदिर में लगाएंगे परिंडे

दैनिक भास्कर के परिंडे अभियान से प्रेरित होकर विभिन्न समाज भी इस से जुड़ रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को भीलों का बास,सूरजपोल व सोमनाथ मंदिर में परिंडे लगाएं जाएंगे। इसमें भील समाज के बाबूलाल राठौड़, नरेश राठौड़, राकेश चौहान, डालचंद राठौड़, पंकज के नेतृत्व में परिंडे लगाएं जाएंगे।

आप भी जुड़ सकते हैं इस अभियान से, परिंडे लगाकर सेल्फी भेजें

दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़कर मूक पक्षियों का जीवन बचाने के लिए अपने घर के बाहर परिंडे जरूर लगाएं। जो भी समाज-संस्था अपने स्तर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाएंगे। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आप मोबाइल नंबर 9352943703 व 9783841617 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। आप भी परिवार के साथ घर-आंगन में परिंडे लगाते फोटो दैनिक भास्कर को भेजें, चयनित फोटो को नाम के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...