पाली| दैनिक भास्कर व दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के तत्वाधान में चल रहे बिग समर कैंप के पांचवें दिन रविवार को आरसीए खिलाड़ी विक्रम जांगिड़ ने क्रिकेट के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही बताया कि क्रिकेट में फिटनेस का अपना अलग स्थान है। इसके लिए दौड़, वार्मअप, व्यायाम, बॉलर को आउटस्विंग, इनस्विंग और बैट्समैन के लिए जरूरी शॉट्स, कवर ड्राइव, पुल शॉट, हुक शॉट, स्ट्रेट ड्राइव, अपर कट के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही कैच प्रैक्टिस, फील्डिंग प्रैक्टिस और फील्डिंग एफर्ट, सिंगल विकेट पर थ्रो कर क्रिकेट की उपयोगी नियमों की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर चल रहे स्वीमिंग, मार्शल आर्ट्स, बास्केट बॉल, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट का भी प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
तैराकी शिविर का हुआ शुभारंभ : खेरवा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में ग्रीष्मकालीन तैराकी शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य तैराकी प्रशिक्षक शक्तिसिंह भाटी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रारंभिक बुनियादी कसरत, तैराकी कौशल और शारीरिक व्यायाम सिखाया जाएगा। जो न केवल तैराकी बल्कि उनके स्वास्थ के लिए भी लाभप्रद होगा। तैराकी में अलग अलग आयुवर्ग के शिक्षार्थी भाग ले सकते हैं।