सोजत केबल नेटवर्क द्वारा आयोजित सोजत गोट टैलेंट-2 के ऑडीशन पाली में संपन्न हुए। ऑडीशन में हुनर के सरदारों ने एक्टिंग डांसिंग सिंगिंग आदि में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। इसमें जज शेलेंद्र सिंह तंवर व खुशबू चौहान ने बारीकी से हुनर को देख कर मेगा ऑडीशन के लिए सेलेक्ट किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर गोरधन देवासी, अजयसिंह भाटी, रेखा वैष्णव, अशोक वैष्णव मौजूद थे। राजतिलक फिल्म्स के अजय माली ऑडिशन के सभी पल कैमरे में कैद किए।
कार्यक्रम का संचालन होस्ट अमीर रज़ा ने किया। इस दौरान डब्लयूडीसी क्लब ग्रुप व मीडिया पार्टनर सोजत ऑनलाइन की पूरी टीम मौजूद थे। इस दौरान आयोजक दिनेश राणा, मनीष होपर, अजय माली, रानू आदिवाल, विनोद गहलोत, सेल्फी बाईसा, तरुण सैनी, सूरज, जवरी लाल मौजूद थे।