पाली| भाजपा महाराणा प्रताप मंडल की और से रविवार को कमल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। मीडिया प्रभारी मोहित सारस्वत ने बताया कि 45 डिग्री तापमान गर्मी से शहरवासियों को परेशानी नहीं हो। इसलिए कमल प्याऊ का शुभारंभ रेलवे स्टेशन रोड पर किया। इस मौके पर सुनील भंडारी, नरपत दवे, ताराचंद माहेश्वरी, गुमानसिंह, मुकेश, पिंटू, श्याम बंजारा, मोहित सारस्वत, अशोक सोमानी, मानवेंद्रसिंह भाटी, आनंद बंजारा मौजूद थे।