पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो महिला प्रिंसिपल को बिना आवेदन के ही 150 किमी दूर सिरोही जिले में लगाया

दो महिला प्रिंसिपल को बिना आवेदन के ही 150 किमी दूर सिरोही जिले में लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शनिवार को प्रदेशभर के 1401 प्रिंसिपल के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में महिला प्रिंसिपल को भी पाली से 150 किमी दूर सिरोही जिले में भेजा गया है। इधर, पिछले तीन-चार साल में वर्तमान एडीईओ लालाराम को वापस सहायक निदेशक के पद पर लगाया गया है। नए शिक्षा सत्र से पहले सभी प्रिंसिपल काे ज्वाइन करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि इसमें पिछले लंबे समय से अपने गृह जिले में आने व जाने का प्रयास कर रहे प्रिंसीपल को भी इस बार काफी राहत मिली है। रोहट बीईईओ को भी स्कूल में लगा दिया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

जब चाहा पदस्थापन बदला

सबसे पहले प्रारंभिक शिक्षा के वर्तमान एडीईओ लालाराम सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद उनका एडीईओ के पद पर तबादला किया गया। बाद में वे रमसा के एडीपीसी बन गए। इसके बाद वापस प्रारंभिक शिक्षा में एडीईओ के पद पर नियुक्त किए गए। इस दौरान उनके पदस्थापन को लेकर तात्कालिक डीईओ गोरधन सुथार से विवाद भी हो गया था। शनिवार को जारी तबादला सूची में लालाराम को वापस सहायक निदेशक के पद पर लगाया है।

अब एक दो दिन में अन्य शिक्षकों की भी तबादले सूचियां जारी

इधर, रविवार को शिक्षा विभाग के डीईओ व एडीईओ को वापस जयपुर बुलाया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक दो दिन में ही शिक्षकों की और भी तबादला सूचियां जारी हो जाएंगी। इधर, नए सत्र से पहले सभी तबादलों की प्रक्रिया के पूरा होने की उम्मीद है।

अब दिलीप कर्मचंदानी एडीईओ, तो रोहट बीईईओ किशन सिंह को भी स्कूल में भेजा

वर्तमान में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत दिलीप कर्मचंदानी को प्रारंभिक शिक्षा में एडीईओ लगाया गया है। इससे पहले भी वो इस पद पर रह चुके हैं। साथ ही रोहट बीईईओ किशनसिंह राजपुरोहित का भी प्रिंसिपल के पद पर तबादला किया गया है। इसके साथ ही 10 से अधिक प्रिंसिपल का भी तबादला एक स्कूल से दूसरी स्कूल में किया गया है।

केस . 1

बालिया स्कूल की प्रिंसीपल आशा सोनी को सिरोही जिले के आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल वातेरा लगाया है। जो करीब 150 किमी दूर है। हालांकि उन्होंने तबादले को लेकर कोई आवेदन भी नहीं किया। बालिया स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर ढोला की प्रिंसिपल सुनीता जोनवाल को लगाया है।

केस .2

हेमावास स्कूल की प्रिंसिपल सरोज अग्रवाल को भी सिरोही जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ध्रुवबन्ना लगाया है। जो पाली जिला मुख्यालय से 120 से 130 किमी दूर है। उनके स्थान पर सुमेरपुर बालिका स्कूल की प्रिंसिपल अश्वनी दिप्पेन को लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...