पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी के कारण खुले में सो रही थी महिला, नाक कान में पहने सोने के जेवर तोड़कर ले गए चोर

गर्मी के कारण खुले में सो रही थी महिला, नाक-कान में पहने सोने के जेवर तोड़कर ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी पंचायत समिति परिसर के सामने की डेरा डाले गाडोलिया परिवार की महिला के कान-नाक में पहने सोने के जेवरात बीती रात अज्ञात चोर चुराकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में आरोपी को देखकर महिला चिल्लाई। इसके बाद नींद से जागे महिला के परिजनों ने आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई, मगर अंधेरा होने तथा सड़क किनारे झाडिय़ां होने के कारण आरोपी पकड़ में नहीं आया। शहर में 3 दिन में यह दूसरी वारदात है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरोपी के बारे में सुराग नहीं मिल पाया है। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां उसके कान व नाक में टांके आए हैं।

पुलिस के अनुसार लीला देवी प|ी ओगड़ राम गाडोलिया लौहार अपने परिवार के सदस्यों के साथ काफी वक्त से पंचायत समिति के सामने ही रहती है। तेज गर्मी की वजह से वह खुले में ही सो रही थी। रात करीब 1 बजे के बाद नकाबपोश युवक वहां पहुंचा तथा लीला देवी को गहरी नींद में देखकर आरोपी ने उसके कान तथा नाक में पहने सोने के जेवरात तेज झटका देकर तोड़ लिए तथा फरार हो गया। उसके चिल्लाने पर महिला का पति व अन्य परिजन जाग गए। इन लोगों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह हाथ नहीं आया।

निगेटिव न्यूज

लहूलुहान हालत में महिला चिल्लाई, आरोपी को पकड़ने के लिए परिजनों ने दौड़ भी लगाई, मगर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा आरोपी

रानी. लूट की शिकार हुई महिला आपबीती बताती हुई।

इधर, सादड़ी में बाइक पर आए दो युवक सब्जी बेच रही वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूटकर हुए फरार

कस्बे के नाईवाड़ा चौक की घटना, आरोपियों का नहीं लगा सुराग

भास्कर न्यूज | सादड़ी

शहर के नाईवाड़ा चौक में रविवार को सब्जी बेचने वाली एक वृद्धा के गले में पहनी सोने की कंठी अज्ञात लुटेरे लूटकर फरार हो गए। बाइक पर सवार होकर पहुंचे दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कराई, मगर उनके बारेे में सुराग नहीं मिल पाया है। थाना प्रभारी पदमपालसिंह भाटी ने बताया कि राणकपुर सड़क मार्ग निवासी वृद्धा जमनाबाई (67) प|ी मोतीलाल माली रविवार शाम को नाईवाड़ा चौक पर बैठकर सब्जी बेच रही थी। अचानक सांड के आने पर वह घास डालने को उठी। इस बीच बारली सादड़ी-गोगुलवाव सड़क मार्ग की ओर से बाइक पर पहुंचे दो अज्ञात युवकों ने वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूटकर फरार हो गया।

3 दिन में दूसरी वारदात, पुलिस की नाकामी के खिलाफ शहरवासियों में बढ़ रहा विरोध

रानी शहर में 3 दिन में यह दूसरी वारदात हुई है। दोनों मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। आरोपियों को नहीं पकड़ने से शहरवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व भरी दोपहरी में दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल पंप के पास वाली गली के अंदर रास्ता पूछने के नाम पर एक वृद्ध महिला के गले में पहनी सोने की चेन खींचकर फरार हो गया था।

लूट का शिकार हुई वृद्ध महिला।

खबरें और भी हैं...