पहाड़ी इलाके में अवैध शराब ले जाते समय तस्कर गिरफ्तार
पहाड़ी इलाके में अवैध शराब ले जाते समय तस्कर गिरफ्तार
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
पाली| बगड़ी नगर थाना पुलिस ने रविवार को पहाड़ी इलाके में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जाते वक्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बाड़िया गजनाई निवासी नरपतसिंह रावत रविवार को अपने वाहन पर शराब के पव्वों से भरा हुआ बेग बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।