पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब प्रदेश से बाहर जाकर भी रोडवेज बसों की चैकिंग कर सकेगा फ्लाइंग दस्ता

अब प्रदेश से बाहर जाकर भी रोडवेज बसों की चैकिंग कर सकेगा फ्लाइंग दस्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश से बाहर दौड़ने वाली रोडवेज बसों में भी अब चैकिंग व्यवस्था लागू होने जा रही है। राजस्व का रिसाव को रोकने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के हाल ही में इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यालय ने अब आगार की फ्लाइंग को अन्य राज्यों में जाकर बसों की चैकिंग करने के अधिकार दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रोडवेज बसों के अन्य राज्यों में संचालित हाेने के बाद भी यात्रीभार में कमी आने के साथ ही आय में बढ़ोत्तरी कर राजस्व रिसाव को रोकने के उद्देश्य से मुख्यालय ने यह आदेश दिए है। इस आदेश के बाद ब्यावर आगार की फ्लांइग अन्य राज्य में जाकर स्थानीय डिपो की बस के अतिरिक्त अन्य डिपो की बस की भी जांच कर सकेगी। मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत निगम के अन्तरराज्यीय मार्गो पर संचालित सेवाओं का निरीक्षण कार्य बहुत कम होने के कारण राजस्व रिसाव की संभावना सबसे अधिक होती है। इसलिए यह आवश्यक समझा गया है कि राजस्व रिसाव को रोकने व यात्रीभार में वृद्धि करने के लिए मुख्यालय स्तर विभिन्न आगारीय व अन्तरराज्यीय क्षेत्रों में निरीक्षण कार्यक्रम को करने के लिए गोपनीय टीमें गठित की जाएगी।

निरीक्षण दल को आगार स्तर पर करना होगा भुगतान

आगार के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण दलों की ओर से विभिन्न आगारीय व अन्तरराज्यीय क्षेत्रों में निरीक्षण कार्यक्रम के लिए अग्रिम राशि व विभिन्न मदों(टीए डीए) में प्राप्त देयकों का भुगतान संबंधित आगार स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए राजस्व शाखा में रजिस्टर रख किए जाने वाले निरीक्षण की जानकारी अंकित करनी होगी। मुख्यालय ने निरीक्षण दलों को अन्तरराज्यीय क्षेत्रों में निरीक्षण करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए निजी बस या ट्रेन से यात्रा करने की छूट दी है। इसके अतिरिक्त अन्तरराज्यीय स्थान से गन्तव्य के लिए एक दिन के लिए टैक्सी या प्राईवेट वाहन किराये पर ली जा सकेगी। इसके लिए मुख्यालय ने 200 किमी निर्धारित किए है। जिसका भुगतान संबंधित आगार की ओर से किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग की ओर से सहमति भी दी जा चुकी है।

नई व्यवस्था

मुख्यालय ने जारी किए आदेश, चोरी रोकने के लिए मुख्यालय ने उठाया कदम, आगार प्रबंधन को गोपनीय टीम का करना होगा गठन

कैसे होगा निरीक्षण कार्य

यहां के आगार के निरीक्षण दल पर नजर डाली जाए तो कर्मचारियों के अभाव में स्थानीय स्तर पर ही बसों की चेकिंग में मुश्किल हो रही है। ऐसे में राज्य से बाहर संचालित होने वाली बसों की जांच करना परेशानी का सबब बनेगी। आगार के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण दल में कर्मचारियों की कमी के कारण आगार के अन्य कर्मचारियों को लेकर बसों का निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि यह हाल मात्र स्थानीय आगार का है, प्रदेश के अन्य आगार में भी कर्मचारियों का टोटा है।

खबरें और भी हैं...