निकटवर्ती दयालपुरा गांव में नशे पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आंजणा समाज के संत राजाराम महाराज युवा जागृति मंच की अोर से रविवार को प्रदेशाध्यक्ष पुखराज पटेल बगोटी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष पुखराज ने बताया कि जिले में नशा मुक्ति पर प्रतिबंध की शुरूआत दयालपुरा गांव से होने जा रहा है। इसमें नशा करने वाले युवाओं को इससे होने वाले नुकसान को बताते हुए इसे छोड़ना का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद पूरे जिले में नशा मुक्ति के मुहीम को शुरू कर संत राजाराम के बताए गए रास्ते पर चलने की सीख दी जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष बालाराम पटेल हीरावास, अध्यक्ष भगाराम पटेल सवाईपुरा, हरिभाई पटेल, प्रेम पटेल दुदली, सोनाराम सोलंकी, देवेंद्र पटेल, अध्यक्ष नेमाराम पटेल व गणेश पटेल दयालपुरा, राजाराम कुकल, सवाराम सीही, हड़मानाराम, कानाराम आईडी, जसाराम मालवी, गणेशराम कांदली सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।