पाली. जैन युवा संगठन की ओर से 7 से 14 जून तक पानी दरवाजा स्थित बागबेरा दादावाड़ी में जैन बालक- बालिका शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयोजक निर्मल बालिया ने बताया कि शिविर में बच्चों को जुड़ो कराटे, डांस, वैदिक गणित, योगा प्राणायाम, व्यक्तित्व विकास, बौद्धिक ज्ञान, साहसिक खेल, स्पोकन इंग्लिश, स्केटिंग, मेहंदी, कुकिंग, मंगल गीत आदि का प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में कक्षा 7वी से 12वी तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। शिविर में भाग लेने के लिए आवेदक 4 जून तक आवेदन कर सकते है। शिविर को सफल बनाने के लिए जैन युवा संगठन सदस्य निर्मल बालिया, सुरेश लूंकड़, राजेंद्र जैन, प्रदीप चौपड़ा व जैन युवा संगठन (लेडीज विंग) सदस्य रेनु बंब, मीना जैन, प्रेमलता भंसाली, मधु मेहता, नमिता बुबकिया, संगीता बालिया, मधु नाहर, ज्योति खींवसरा, रिंकू गेमावत, सीमा कावेडिया, नीतू पारख जुटी हुई है।