पाली| माली समाज व श्रीराम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 27 मई को लाखोटिया रोड स्थित माली समाज भवन में निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। माली समाज पंचायत के अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित शिविर में डॉ. गोपेश विश्नोई, डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. गणपत गहलोत, डॉ. विकास सोमानी, डॉ. प्रतिभा सुराणा, डॉ. मदन राजपुरोहित व डॉ. नयना वाडेकर सेवाएं देंगी। शिविर की तैयारियों को लेकर समाज के उपाध्यक्ष हरीश कच्छवाह, सचिव रमेश सोलंकी व कोषाध्यक्ष भंवरलाल कच्छवाह समेत कई जने जुटे हुए हैं।