पाली| बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को धानमंडी स्थित बजरंग दल कार्यालय में संपन्न हुई। नगर संयोजक बलवीर सीरवी ने बताया कि राष्ट्र का सुरक्षित भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। राष्ट्र भक्त व संस्कारित युवकों के निर्माण के लिए बजरंग दल द्वारा 9 से 16 जून तक जोधपुर स्थित हनुवंत आदर्श विद्या, मंदिर में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सेवा, सुरक्षा, संस्कार के साथ साथ जुड़ो, कराटे, लाठी चलाना, तलवार बाजी, आत्म रक्षा, योग एवं व्यक्तित्व निर्माण के गुर सिखाए जाएंगे।
इस मौके पर जिला संयोजक अनिल चौहान, मिलन प्रमुख रवि प्रजापत, अखाड़ा प्रमुख कमलेश जावा, नगर सुरक्षा प्रमुख जय डाबी, मीडिया प्रभारी प्रवीण प्रजापत, भावेश राठौड़, शुभम सोनी, प्रवीण सोनी, सुरेंद्र पुरी, महिपाल सिंह, जीतू रांकावत, प्रकाश काग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।