पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदमाशों के सहयोग से भूखंडों पर कब्जे का प्रयास, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बदमाशों के सहयोग से भूखंडों पर कब्जे का प्रयास, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के इंद्र विहार काॅलोनी में कुछ लोगों ने बदमाशों के सहयोग से वहां मौजूद भूखंडों पर कब्जा करने का प्रयास किया। परिवादी वहां पर विरोध करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे धमकाकर भगा दिया। आरोप है कि वहां पर अब भी कुछ लठैतों को बिठा रखा है, जो परिवादी को वहां जाने से रोककर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार वीर दुर्गादास नगर में रहने वाले ललित कुमार पुत्र हीरालाल दर्जी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उसके भूखंड नया गांव इलाके में स्थित इंद्र विहार में है। इन भूखंडों पर कब्जा करने की नीयत से समर्थ नगर में रहने वाला किशोर बाहेती पुत्र वीरेंद्र बाहेती अपने 6-10 साथियों के साथ पहुंचा तथा कब्जा करने का प्रयास किया। उसने रिपोर्ट में कहा कि इन भूखंडों को हड़पने के लिए आरोपी करीब 1 महीने से प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...