संत राजाराम युवा जागृति मंच की बैठक आयोजित
रोहट| निकटवर्ती बींजा गांव में स्थित संत श्री मालेश्वर धाम परिसर में रविवार को संत राजाराम युवा जागृति मंच तत्वावधान में पुजारी मांगीलाल महाराज के सानिध्य में बैठक हुई। बैठक में शिक्षा से ही देश व समाज के विकास को संभव बताया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पुखराज पटेल भीनमाल, संत देवारामजी शिक्षण संस्थान जोधपुर अध्यक्ष सवाराम पटेल आहोर, जिलाध्यक्ष बालाराम हरावास, प्रदेश उपाध्यक्ष भरत पटेल निंबली पटेलान, प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट जामताराम पटेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमराराम पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मांगीलाल पटेल पाली, चिमनाराम, मांगीलाल, मंगलाराम आदि मौजूद थे।