मारवाड़ जंक्शन| भारतीय जनता पार्टी पाली महिला मोर्चा धनला मंडल कार्यकारिणी की बैठक सुकिया प्रजापत तथा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रेखा जैन के सान्निध्य में हुई। जैन ने उपस्थित महिलाओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में रुक्मणि परिहार, वरजूकंवर, सायरी प्रजापत, लक्ष्मी, अनिता मालवीय, ललिता सुथार, चौथी व खुशबू आदि मौजूद थी।