- Hindi News
- National
- आचार्य भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के अध्यक्ष पद पर ख्यालीलाल तातेड़ ने किया कार्यभार ग्रहण, विरोधी गुट के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
आचार्य भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के अध्यक्ष पद पर ख्यालीलाल तातेड़ ने किया कार्यभार ग्रहण, विरोधी गुट के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन
संस्थान चुनाव में धांधली के आरोप व विरोध के बीच बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आचार्य भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी रहे लूणकरण छाजेड़ ने कार्यभार सौंपा। इसके बाद दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर संस्थान के चुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताया। इससे पूर्व कार्यग्रहण के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पहुंचने की सूचना पर पवन जैन के कुछ समर्थकों ने संस्थान के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर विरोध जताया।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा- संस्थान के संविधान को ध्यान में रखकर संपन्न करवाई चुनाव प्रक्रिया- कार्यभार हस्तांतरण के बाद निर्वाचन अधिकारी रहे लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि 17 मार्च, 2018 को लिए प्रस्ताव के तहत चुनाव करवाए गए, जिसके लिए 7 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर पोस्ट व कोरियर से सदस्यों को सूचना भेजी। 14 अप्रैल को नामांकन पत्र करने की अंतिम तिथि व 17 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। 19 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जाने का समय था। निर्वाचन प्रक्रिया 24 अप्रैल को आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास स्थल परिसर विशाखापट्टनम में करवाना तय था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 85 व्यक्ति मौजूद थे।
ट्रस्टी के लिए 21 आवेदन व अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन पत्र प्राप्त होने पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी को नामांकन पत्र भरने व जमा करवाने से नहीं रोका। विरोधी बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैंं।
विवाद
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पहुंचने की सूचना पर पवन जैन के समर्थकों ने संस्थान के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की
सिरियारी. कार्यभार ग्रहण करते ख्यालीलाल तातेड़।
अध्यक्ष सहित 21 नवनिर्वाचित ट्रस्टी की सूची जारी
निर्वाचित अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ मुंबई के अलावा निर्मलराज सिंघवी जोधपुर, सवाईलाल पोखरना फतहनगर, लक्ष्मणसिंह कर्नावट उदयपुर, निर्मल मीठालाल श्रीश्रीमाल ठाणे, विमलकुमार सोनी मुंबई, अनिल केसरीमल चंडालिया सूरत, उत्तमचंद सुखलेचा देवगढ़, सुरेंद्र कुमार कोठारी जसोल हाल पुणे, हनुमानचंद लूंकड़ सिंधनूर, कन्हैयालाल नागौरी कानोड़, भीकमचंद कोठारी टॉडगढ़, प्रकाशचंद मेहता देवगढ़, अचलचंद चौपड़ा पाली, रमेशचंद बरडिया पाली, मर्यादा कुमार कोठारी जोधपुर, लूणकरण छाजेड़ गंगाशहर, महावीरचंद सालेचा पाली, प्रीति कर्णावट राजनगर, प्रबुद्घ कर्णावट राजनगर, विकास सेठिया गंगाशहर की सूची जारी की।
संस्थान की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के प्रयास करेंगे: तातेड़
कार्यग्रहण के बाद संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ ने बताया कि उनको मिले दायित्व को ग्रहण करते हुए तेरापंथ धर्म संघ के आदर्शों व दर्शन के अनुरूप कार्य करेंगे।
चुनाव में धांधली, न्यायालय की शरण लेंगे : पवन जैन
पवन जैन प|ी हरकचंद जैन ने बताया चुनाव में धांधली हुई है, जिसे स्वीकार कर नैतिकता के आधार पर दुबारा चुनाव करवाने की बजाए मामले को दबाया जा रहा है। इस मामले को लेकर वह न्यायालय की शरण लेंगे।