पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली के रोहित बने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव

पाली के रोहित बने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच वर्ष से मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े रोहित देवल को अब अतिरिक्त निजी सचिव का पदभार

भास्कर संवाददाता | पाली

जिले की रायपुर तहसील के बासनी दधवाड़िया गांव के रोहित देवल को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना अतिरिक्त निजी सचिव नियुक्त किया है। रोहित रिटायर्ड आईएएस, पूर्व विधायक व अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा के अध्यक्ष सीडी देवल के पौत्र हैं। उनके पिता संजय देवल जयपुर नगर निगम में उपायुक्त हैं। रोहित की नियुक्ति पर पाली, बिलाड़ा, जोधपुर, सिरोही व शिवगंज क्षेत्र के समाजबंधुओं ने हर्ष जताया है। रोहित पिछले पांच वर्ष से मुख्यमंत्री के साथ जुड़े हैं। पहले उन्होंने दिल्ली में सेवाएं दी और उसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र कमठान के साथ सोशल मीडिया, आपका जिला-आपकी सरकार एवं जिम्मेदारियों से जुड़े रहे। रोहित ने भास्कर को बताया कि उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से स्नातक के बाद वैश्विक व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय वित्त में दिल्ली के ईएमपीआई इंस्टीट्यूट से एमबीए किया है। 29 वर्षीय रोहित ने बुधवा से ही अतिरिक्त निजी सचिव के तौर पर कार्यग्रहण कर लिया।

खबरें और भी हैं...