किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत
जैतारण थाना क्षेत्र के गरनिया गांव में एक किशोरी ने अपने घर में रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है। पुलिस के अनुसार गरनिया निवासी खुशबू पुत्री जीवनदास वैष्णव अपने घर में अकेली ही थी। इस दौरान उसने भूलवश अपने घर पर रखे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे परिजन अस्पताल ले गए, मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता जीवनदास की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।