सादड़ी में अवैध खनन के लिए विस्फोटक सामग्री ले जाते एक गिरफ्तार
पाली | सादड़ी थाना क्षेत्र की पहाड़ियों में अवैध खनन करने के लिए विस्फोटक सामग्री ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार सिंदरली निवासी मांगीलाल पुत्र पन्नाराम भील बुधवार को एक बैग में भरकर विस्फोटक सामग्री ले जा रहा था। जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से 4 जिलेटीन, टोटे, 4 डेटोनेटर, बारूद तथा वायर समेत अन्य सामग्री बरामद की है।