रमजान उल मुबारक कल से, शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे
मुस्लिम समाज हिलाल कमेटी की बैठक बुधवार को मुस्लिम मुसाफिर खाना में मुफ्ती रईस अहमद मंजरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुस्लिम समाज के प्रवक्ता शकील अहमद नागौरी ने बताया कि मगरिब की नमाज अदा करने के बाद कहीं भी रमजान उल मुबारक का चांद दिखाई नहीं दिया। साथ ही जिले से कहीं भी चांद दिखाई नहीं देने की शहादत मिली है। इस पर हिलाल कमेटी के सदर मुफ्ती रईस अहमद मंजरी ने ऐलान करते हुए कहा कि गुरूवार को रमजान उल मुबारक की पहली तरावही अदा की जाएगी और शुक्रवार को पहला रोजा रखा जाएगा। इस मौके पर मौलाना खलील अहमद अकबरी, मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना मोहम्मद इकबाल व ओलमा इकराम मौजूद रहे।