लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश
पाली| जननी शिशु योजना व मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर बुधवार को ब्लाॅक स्तरीय कम्प्यूटर ऑपरेटर्स और एएनएम की बैठक का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि बैठक में डीपीएम भवानी सिंह ने सभी को इन योजनाओं के लंबित प्रकरण दो दिन में निस्तारित कर इनका लाभ देने की बात कहीं।
इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।