- Hindi News
- National
- शहरवासियों ने कई स्थानों पर लगाए परिंडे, दाना पानी डालने का संकल्प भी लिया
शहरवासियों ने कई स्थानों पर लगाए परिंडे, दाना-पानी डालने का संकल्प भी लिया
गर्मियों के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी के लिए भटकना नहीं पड़े, इसको लेकर दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए “आइए बने पंछियों का सहारा’ अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान का हिस्सा बनकर शहर में कई स्थानों पर परिंडे लगाए। इसी के तहत इच्छापूर्ण बालाजी में प्रताप नगर में परिंडे अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर श्रीमाली ओमप्रकाश बोहरा व नागरिकों व प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रेरक व समाजसेवी राधेश्याम चौहान व टैगोर शर्मा के नेतृत्व में परिंडे लगाए। इसके बाद को शहर के कई इलाकों में शहवासियों ने परिंडे लगाने के साथ-साथ घरों में भी परिंडे बांटे। इस मौके पर राधेश्याम चौहान ने कहा कि दैनिक भास्कर के इस अभियान के तहत पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था करने से आनंद मिलता है और मन प्रसन्न रहता है। साथ ही सभी समाजबंधुओं ने इस अभियान के तहत घर-घर परिंडे लगाने का सकंल्प लिया। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोटू भाई के नेतृत्व में जीवराज बोराणा, पार्षद दीपाराम राव, राजू बंजारा, सज्जन दमामी ने सिंचाई विभाग के बाहर परिंडे लगाए।
दैनिक भास्कर के परिंडे अभियान के तहत इच्छा पूर्ण बालाजी प्रताप नगर में पुजारी श्रीमाली आेमप्रकाश बोहरा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने बांधे परिंडे
पाली. दैनिक भास्कर के अभियान के तहत प्रताप नगर में परिंडे लगाते मोहल्लेवासी। फोटो|भास्कर
इस टीम ने की परिंडों की व्यवस्था
दैनिक भास्कर के इस अभियान से प्रेरित होकर गुरुवार को राधेश्याम चौहान के साथ-साथ लोकेश शर्मा, टैगोर शर्मा, महेंद्र गुगलिया, हरेंद्र सोनी व देंवेद्र सोनी ने परिंडों की व्यवस्था की। इस मौके पर भीकमचंद जोशी, महेंद्र तिवारी, बसंत शाहू, चंदा बाई, संपति देवी, पूनमचंद राठी, गोपालसिंह, जया व्यास, छगनलाल कुमावत, लक्ष्य, यश वर्धन, महावीर, कशिश, गायत्री, दिव्या व विद्या सहित समाज के कई लोगों ने परिंडे लगाए।
पाली | परिंडे अभियान के तहत कांग्रेस के नेता परिंडे लगाते हुए।
परिंडे लगाने व इनमें पानी डालने के पीछे आध्यात्मिक तथ्य
योग गुरु बाबूलाल सोनी ने बताया कि पानी के परिंडे रखने के पीछे आध्यात्मिक तथ्य यह है कि परिंडे की मिट्टी में पृथ्वी तत्व है और इस तत्व स्थिरता का प्रतीक है। परिंडे में भरने वाला जल अमृत तत्व का प्रतीक है, जो अमरता का प्रतीक है। इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चिड़ियों की चहचहाहट से राहु, केतु, मंगल व शनि के प्रतिकूल गृह के प्राणियों के लिए अनुकूल हो जाते हैं।
अब तक एक हजार से ज्यादा शहरवासी जुड़े अभियान से
दैनिक भास्कर के आइए पंछियों का सहारा बने अभियान से एक हजार से ज्यादा शहरवासी जुड़ चुके हैं। यह शहरवासी शहर में जगह-जगह परिंडे लगाकर उनमें दाना-पानी डालने का संकल्प भी ले रहे हैं।